खातेगांव मे मौत का मातम, 10 अर्थी एक साथ उठेगी…

खातेगांव। गुजरात के बनासकांठा में फटाका फैक्ट्री मे आग लगने 18 मजदूरों की मौत हो गई है, 10 मजदूर खातेगांव के संदलपुर के निवासी है जिनकी दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना  05 से लेकर 11 साल तक के 4 मासूम बच्चे भी शामिल है। जिनकी फैक्ट्री मे आग लगने से मौत हो गई है। परिवार सहित पूरे गाँव मे मौत का मातम छाया हुआ है, देवास जिला का प्रशासन मंगलवार को ही बनासकांठा (गुजरात) के लिए रवाना हो गया है, प्रशासन की टीम आज सुबह पहुंच सकती है। वही इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने शोसल मीडिया पर दुःख जताया…

वही पीड़ित मृतको के परिजनों से मंगलवार रात को खातेगांव विधायक आशीष भी मिलने पहुंचे ओर दुःख जताया… परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया, विधायक ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से दूरभाष पर चर्चा की वही जिला प्रशासन भी संपर्क किया। मृतक 10 मजदूर का शव आज शाम पैतृक गाँव आने की संभावना है। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित जिला प्रशासन सम्पर्क मे है, फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…

बाईट:- मृतक के बड़े भाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here