मध्य प्रदेश के इंदौर से प्रकाशित होने वाले एक अखबार के मालिक जीतू सोनी को क्राइम ब्रांच ने गुजरात से अरेस्ट किया है. जीतू सोनी के खिलाफ रेप, गैंग रेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 केस दर्ज हैं.
मध्य प्रदेश में पिछली कमल नाथ सरकार द्वारा सोनी के खिलाफ बलात्कार, गैंगरेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 मामले दर्ज किए गए थे.
राज्य में कमलनाथ सरकार ने शिवराज सिंह चौहान और उनके टॉप सलाहकारों और बीजेपी नेताओं के बीच लड़की से बातचीत को अखबार में छापने के बाद जीतू सोनी के खिलाफ एक्शन लिया था.
जीतू सोनी ने साथ बातचीत का ऑडियो अपने अखबार के यूट्यूब चैनल पर भी जारी कर दिया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख साठ हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय यानी 31 नवंबर 2019 को पुलिस ने पहली बार उसके होटल माय होम सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा था. तब जीतू सोनी फरार हो गया था. तब से पुलिस उसके तलाश में जुटी हुई थी.

