MP बोर्ड में 16 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ परिणाम, बेटियों और जनजातीय जिलों का शानदार प्रदर्शन

भोपाल: मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025-26 में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 12वीं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा, जिसे स्वर्णिम मध्यप्रदेश की नई उपलब्धि माना जा रहा है।10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों सहित सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके मार्गदर्शन और त्याग को सफलता का आधार बताया गया।इस वर्ष जनजातीय जिलों का परीक्षा परिणाम राज्य में सबसे उत्कृष्ट रहा, वहीं बेटियों ने भी अपना दबदबा कायम रखा। शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों का असर साफ दिखाई दिया, जहां शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा।एक और महत्वपूर्ण बदलाव के तहत इस बार पूरक परीक्षा के स्थान पर ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ लागू की गई है, जिसमें असफल विद्यार्थियों के साथ-साथ अपने अंक सुधारने के इच्छुक छात्र भी शामिल हो सकेंगे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को और लचीला बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here