MP महिला आयोग को 6 साल बाद अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को मिली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियां कर दी गई हैं। राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए रेखा यादव को महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि साधना स्थापक को सदस्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 से महिला आयोग का अध्यक्ष पद खाली पड़ा था। उस समय आयोग से जुड़ा मामला कानूनी विवाद में फंस गया था, जिसमें पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अन्य पदाधिकारियों को हटाए जाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इसके चलते आयोग में नई नियुक्तियां लंबे समय तक रुकी रहीं।

अब मोहन यादव सरकार ने इस दिशा में कदम उठाते हुए आयोग का पुनर्गठन किया है।नई अध्यक्ष बनी रेखा यादव छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र से जुड़ी रही हैं और वर्ष 2008 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उन्हें संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है।

हालांकि, उनकी नियुक्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर कुछ विरोध की भी चर्चा सामने आई है। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयासों की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here