Mumbai 3-storey building collapsed in Bhiwandi – मुम्बई से सटे भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी,करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका

मुम्बई से सटे भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी,करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका

घटनास्थल पर एनडीआरएफ पहुंच चुकी है और बचाव कार्य शुरू हो गया है.

मुंबई:

मुम्बई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरी. जीलानी नामक इमारत के मलबे में करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसा  सुबह करीब 5 बजे हुआ. दमकल विभाग राहत कार्य मे जुटा है. एनडीआरएफ भी पहुंच चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है. 20 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया है. अभी भी 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

एनडीआरएफ की एक टीम ने एक बच्चे को मलबे से बाहर निकाला है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में आठ लोगों ने जान गंवाई है. पांच और लोगों को रेस्क्यू किया गया है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here