Mumbai: Police team investigating the fraud found clues of murder Case

मुंबई: धोखाधड़ी की जांच करती पुलिस की टीम को मिले हत्या के सुराग, पूरी कहानी जानकर उड़ गए होश

आगे की जांच गुजरात पुलिस कर रही है (फोटो- प्रतीकात्मक)

मुंबई:

महाराष्ट्र पुलिस के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया है. धोखाधड़ी के एक मामले की जांच करती हुई पुलिस एक महिला के हत्या के राज तक जा पहुंची. मामला मुंबई से सटे काशमीरा इलाके का है. पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले जिससे एक महिला की हत्या का राज खुल गया. खास बात यह है कि उस हत्या की कहीं कोई शिकायत भी दर्ज नही थी. मीरा भायंदर के डीसीपी विजयकांत सागर के मुताबिक 15 दिसंबर 2019 को दूसरे के क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये निकाले जाने की FIR दर्ज हुई थी. 

यह भी पढ़ें

Read Also: बलिया हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा गया, करणी सेना ने उसके समर्थन में किया प्रदर्शन

लंबी जांच के बाद आखिकरकार पुलिस मुख्य आरोपी आशीष उकानी को गिरफ्तार करने में सफल हो गई. लेकिन अपराध में शामिल उसकी सहयोगी निकिता दोषी नही मिल रही थी. आशीष भी उसके बारे में कोई जानकारी नही होने की बात कहता रहा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान आशीष सोशल मीडिया पर निकिता के चैट की जानकारी भी देता रहा. पुलिस का शक आशीष पर ही गहरा गया और फिर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस को आशीष के पास से निकिता का मोबाइल भी मिला है जिससे वो निकिता के मौत के बाद भी चैट करता रहता था ताकि उसकी मौत पर पर्दा पड़ा रहे. 

आशीष ने पुलिस को बताया कि अपराध करने के बाद वो निकिता के साथ गुजरात में अपने गांव अलिंजा चला गया था. वहां एक दिन कुंए के पास दोनों ने शराब पी. पैसे को लेकर दोनों में तकरार हुई जिसके बाद उसने उसे कुएं में धकेल दिया. जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई. अब पुलिस के लिए उस शव की बरामदगी जरूरी थी. पुलिस आयुक्त सदानंद दाते ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर शव की बरामदगी के लिए काशिमीरा पुलिस की एक टीम भेजी. 

Read Also: जलगांव में 4 मासूमों की जघन्य हत्या की गुत्थी अनसुलझी, आरोपी गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

एसीपी विलास सानप के मुताबिक आशीष निकिता को कुएं में धकेलने के बाद अपने घर चला गया था. वहां से वो अपने साथ रस्सी और नमक की बोरी लाया. रस्सी का एक सिरा अपनी कार में बांधा और दूसरा सिरा लेकर कुंए में उतर कर निकिता के शव को बांधा और फिर कार चलाकर शव कुएं से बाहर निकाला. उसके बाद शव को 3 फुट गड्ढे में गाड़ उस पर  बोरी में लाया नमक डाल कर पाट दिया. इतना ही निशानी के तौर पर उसने वहां एक लकड़ी गाड़ी थी और हर महीने वहां जाकर देखता भी था. काशमीरा पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से उस जगहं को खोदकर शव बरामद किया जो लगभग सड़ चुका था और टीम के एपीआई राजेन्द्र चन्दनकर ने स्थानीय पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया. अब आगे की जांच गुजरात पुलिस कर रही है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here