जबलपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर छोटू चौबे गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉर्डगंज थाना क्षेत्र के एक मकान के ऊपरी हिस्से में बने लॉफ्ट में छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसे बाहर निकालने का वीडियो भी जारी किया है।पुलिस के मुताबिक, शेख आदिल ने गैंगस्टर छोटू चौबे के कहने पर करीब तीन साल पहले अनिराज नायडू की हत्या की थी। आरोपी के कब्जे से 10 फायर आर्म्स, बड़ी मात्रा में कारतूस और 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई अहम खुलासे भी हुए हैं।पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने गैंगस्टर छोटू चौबे को गिरफ्तार कर NSA के तहत जेल भेजा था।
बाइट: डॉ. आयुष जाखड़, एडिशनल एसपी, जबलपुर


