Mustafabad (Delhi) Election Results 2020 Live Update: किसके सिर सजेगा ताज? – Mustafabad delhi vidhan sabha seat election results vote counting 2020

  • 2015 के चुनाव में AAP के खाते में गई 67 सीट
  • बीजेपी को 3 सीट, कांग्रेस का खाता नहीं खुला

मुस्तफाबाद असेंबली सीट पर बीजेपी की ओर से विधायक जगदीश प्रधान मैदान में हैं तो कांग्रेस ने अली मेंहदी को अपना उम्मीदवार बनाया. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाजी युनूस को मौका दिया. यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार जगदीश प्रधान को जीत मिली थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद युनूस को 6031 मतों से पराजित किया था. जगदीश प्रधान को जहां 58388 वोट मिले थे, वहीं AAP उम्मीदवार मोहम्मद युनूस को 58388 वोट मिले थे.

Mustafabad Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां

दिल्ली में इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.

Delhi Election Results 2020 Live: चुनाव नतीजों से जुड़े सबसे तेज अपडेट्स, जानिए यहां

दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

Delhi Election Results 2020 से जुड़ी ताजा खबरें यहां पढ़ें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here