कटनी में होटल के कमरे में युवक की रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी

कटनी, मध्य प्रदेश: कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र स्थित दर्पण लॉज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पवन कुमार गुप्ता (निवासी चिचौली, जिला बैतूल) के रूप में हुई है…..

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पवन कुमार गुप्ता(जिला बैतूल) कटनी निवासी एक महिला से मिलने के लिए इस लॉज में आया था। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी पवन से जान-पहचान लगभग एक साल पहले हुई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए कुठला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुठला पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके….

जांच के दायरे में लॉज स्टाफ से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी शामिल है। कटनी में युवक की इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या यह महज एक संयोग है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here