वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर अदा की गई नमाज।

रायसेन: रमजान के अलविदा जुमा के मौके पर रायसेन शहर सहित जिले की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि प्रस्तावित वक्फ बिल उनके धार्मिक और सामाजिक अधिकारों के खिलाफ है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/1000182403.mp4

उनका आरोप है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों के अधिकारों को सीमित करने और सरकारी हस्तक्षेप बढ़ाने का प्रयास है। इसी के चलते उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया।इस दौरान मस्जिदों में लोगों ने विशेष दुआ की और सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की।

Byte नदीम मौलाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here