MP के दमोह में आग बनी किसानों के लिए काल,,,,बीते 7 दिनों में करीब 50 से ज्यादा किसानों की फसले आगजनी की घटना में जलकर खाक हुई हैं,,,,,, और अब हार्वेस्टर,,
ताजा तस्वीरें शुक्रवार की देर शाम 05:00 बजे जिले के हटा जनपद के हिनौती गांव से सामने आई हैं. जहां खेत में कृषि कार्य करने के दौरान हार्वेस्टर में आग लग गई. हार्वेस्टर से उठती आग की लपटों ने गेंहू की फसल को चपेट लिया और अन्नदाता की फसल को जलाकर राख कर दिया.स्थानीय लोगों की मदद से खेत खिलहानो में फैलती आग पर काबू पा लिया गया.
ग्रामीणों के मुताबिक हार्वेस्टर में हुये शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही हैं.फिलहाल रनेह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पायेगा.


