कालिका माता मंदिर के मेले में दुकान मालिकों का नाम अनिवार्य: नगर निगम का फैसला

रतलाम का मां कालिका माता मंदिर, जो 300 सालों से भी अधिक पुराना है और आस्था-भक्ति का प्रमुख केंद्र है, जहा हर साल नवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला लगता है। यह मेला स्थानीय लोगों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। इस मेले में लगने वाली सैकड़ों दुकानों को लेकर नगर निगम ने एक नया आदेश जारी किया है। अब मेले में लगने वाली प्रत्येक दुकान के बाहर उसके मालिक का नाम लिखना अनिवार्य होगा।नगर निगम एमआईसी की बैठक में यह फैसला लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य मेले में हो रही कालाबाजारी और दलाली को रोकना है।

राजस्व समिति नगर निगम रतलाम के प्रभारी दिलीप गांधी ने बताया कि पहले शिकायतें मिली थीं कि मेले में दलाल सक्रिय होते हैं, जो कई दुकानों को पहले से ही खरीद लेते हैं और फिर उन्हें अधिक धनराशि या किराया लेकर आगे बेचते हैं। इससे छोटे दुकानदारों को परेशानी होती थी।नए आदेश के अनुसार, दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कालाबाजारी को रोका जा सके और सभी दुकानदारों को समान अवसर मिले।

blob:https://www.no2politics.com/c9e4cdc0-b758-4341-966a-41390c6c05ca

बाइट:- दिलीप गांधी ( प्रभारी राजस्व समिति नगर निगम रतलाम)*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here