दतिया में नरोत्तम मिश्रा का अचानक दौरा उपचुनाव की अटकलें तेज अंबेडकर जयंती पर 20 लाख के सौंदर्यीकरण की घोषणा

मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अचानक दौरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। शहर में इन दौरों को संभावित उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आज अंबेडकर जयंती के मौके पर भी डॉ. मिश्रा दतिया पहुंचे जहां उन्होंने बाबा साहब को नमन करते हुए विकास कार्यों की घोषणा की।दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लगातार अचानक दौरे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके इस दौरे को संभावित उपचुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी डॉ. मिश्रा अचानक दतिया पहुंचे थे जहां वे वार्ड नंबर एक के पार्षद स्वर्गीय कल्लू कुशवाहा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने दिवंगत पार्षद की पत्नी को सांत्वना देते हुए कहा कि जब तक कल्लू था तुम बहू हमारी थी आज से आप हमारी बेटी हैं जो भी बात है खुलकर बताइए।इधर आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दतिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अंबेडकर पार्क स्वतंत्रता सेनानी भगवानदास माहौर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा भी की।डॉ. मिश्रा के इस दौरे के बाद दतिया की सियासत गरमा गई है। लगातार हो रहे उनके दौरों और जनसंपर्क को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले उपचुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। फिलहाल उनके इस अचानक दौरे ने दतिया में नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here