नरसिंहपुर: 2 मासूमों की बेरहमी से पिटाई का वायरल वीडियो, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दो मासूम बच्चों को निर्वस्त्र कर बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा है. दरिंदे कभी लात, कभी हाथ, तो कभी चप्पल से वार कर रहे हैं, जबकि बच्चे ‘भैया छोड़ दो’ कहकर गिड़गिड़ा रहे हैं और हाथ जोड़ रहे हैं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है.

blob:https://www.no2politics.com/51ba3759-346d-475a-889d-f5245b9218f4

इस भयावह घटना के संबंध में नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि यह मामला डेढ़ महीने पहले ही संज्ञान में आ गया था. गोटेगांव थाना में अपराध क्रमांक 455/25 के तहत तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है. हालांकि, वायरल वीडियो की क्रूरता देखकर अच्छे-अच्छों की रूह कांप जा रही है.

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/07/1001194185-1.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here