छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रौली में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार गर्रौली निवासी गोविन्ददास उर्फ झल्लू अहिरवार की मौत की सूचना पर नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।जांच के दौरान सामने आया कि विवाद के दौरान रजनी अहिरवार ने अपने पति गोविन्ददास के साथ मारपीट करते हुए डंडे से चोट पहुंचाई थी। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी पत्नी रजनी अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं अन्य सामग्री बरामद कर ली। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, गर्रौली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक डीडी शाक्य, महिला आरक्षक रानू राजा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाइट — संजय राय, थाना प्रभारी नौगांव


