New Coronavirus Cases in India: In the last 24 hours 36011 new cases of Covid-19 – पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 36,011 नए मामले, एक्टिव केसों की संख्या 21 जुलाई के बाद सबसे कम

New Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 96.50 लाख के करीब (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल मामले 96.44 लाख के पार चल गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 36,000 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 36,011 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या  96,44,222 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना की वजह से 482 लोगों की जान गई है. देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1.40 लाख के पार चला गया है.   

यह भी पढ़ें

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 41,970 मरीज़ संक्रमण से मुक्त हुए अर्थात् ठीक हुए हैं. यह आंकड़ा रोजाना आधार पर दर्ज नए मामले की तुलना में अधिक है. नए संक्रमण के मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस की संख्या में कमी देखी जा रही है. एक्टिव केसों की संख्या घटकर 4,03,248 रह गई है.एक्टिव केस 21 जुलाई के बाद सबसे कम है. देश में अब तक  91,00,792 मरीज़ वायरस को मात देने में सफल रहे हैं.

कोरोना रिकवरी रेट यानी संक्रमण से मुक्त होने की दर 94.36 फीसदी है जबकि 4.18 प्रतिशत एक्टिव मरीज़ हैं. मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. पॉजिटिविटी रेट यानी टेस्ट में संक्रमित निकलने की दर 3.27 प्रतिशत है. 

टेस्टिंग की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 11,01,063 टेस्ट हुए हैं और अब तक कुल 14,69,86,575 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. देखा जाए तो देश में 10 प्रतिशत से ज्यादा आबादी टेस्ट हो चुका है.

पिछले 24 घंटे में नए मामले- 36,011

अब तक कुल मामले-96,44,222

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 41,970

अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 91,00,792

पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 482

अब तक हुई कुल मौत- 1,40,182

वीडियो: कोरोना वैक्सीन पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चौंकाने वाला बयान

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here