no2politics: जनपद CEO ने दी जनपद अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

मैहर के अमरपाटन से वायरल हुई ऑडियो से मंन्त्री प्रहलाद पटेल हुए शर्मिंदा कहा निलंबन के अलावा कुछ होगा तो उससे ऊपर भी जाकर करेंगे कार्यवाही, महिला शसक्तीकरण पर सवाल खड़े होने के बाद मंन्त्री जी ने जताई नाराजगी, इस बयान के बाद पुलिस महकमे में मचा था हड़कम्प, तत्काल पन्ना जिले से पुलिस ने सीईओ को पकड़ा और लाई थाना अमरपाटन, आंगे की जांच जारी।

मैहर जिले के अमरपाटन से एक ऑडियो सामने आया था जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओम प्रकाश अस्थाना के द्वारा जनपद अध्यक्ष माया पांडेय को बुधवार की रात 10 बजे फोन करके गोली चलाने जैसी बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी जिसके बाद महिला जनप्रतिनिधि ने पुलिस एसडीओपी के पास पहुचकर परिवार की सुरक्षा के साथ निश्चित कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद अमरपाटन पुलिस ने ऑडियो के आधार पर अमरपाटन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया और तत्काल पूछताछ के लिये पुलिस सतना रवाना हुई मगर पुलिस के पहुचने से पहले सीईओ ओम प्रकाश भाग निकले थे सूचना के बाद पुलिस ने पन्ना जिले से हिरासत में लिया और अमरपाटन ले कर आई इस पूरे मामले पर अब पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ।बाईट – प्रतिभा शर्मा,एसडीओपी।

आज मैहर दौरे ओर आये मंन्त्री प्रहलाद पटेल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भवुक होकर कहा कि विभाग का मंन्त्री होने के नाते इस खबर से मैं शर्मिंदा हु पुलिस कार्यवाही कर रही है और अटैच भी कर दिया गया है अगर निलंबन से ऊपर कुछ होता है तक वो भी हम करेंगे।

बाईट – प्रहलाद पटेल ,मंन्त्री।

– इस पूरे मामले पर सीईओ के वकील ने बताया कि जनपद मुख्य कार्यपालन द्वारा बताया गया था कि बैठक में अध्यक्ष पति का दखल रहता था जिसका विरोध अधिकारी द्वारा किया जाता था इसके सूचना पूर्व में भी थाना में दी जा चुकी है मेरा मानना है कि दोनो पक्षो को सुनकर निष्पक्ष कार्यवाही की जानी चाहिए।

वही मामले पर राष्ट्रीय कांग्रेस ने सरकार के लिए अड़े हाथों लिया है और अपने एक पोस्ट पर लिखा कि जब सरकार माफिया की हो तो अधिकारी की भाषा बदमाशों वाली हो जाएगी मैहर जिले की अमरपाटन जनपद के सीईओ ओपी अस्थाना ने अध्यक्ष माया विनीत पांडे को फोन पर गोली मारने की धमकी दे डाली सहमी अध्यक्ष धमकियों को जीजी सुनती रही रसातल में पहुंची मोहन सरकार के सामने शिष्टाचार भी समाप्त हो चुका है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here