प्योंगयांग: सैन्य ताकत बढ़ाने की सनक में उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने पिछले दिनों ऐसी ताकत का प्रदर्शन किया था. जिसे दुनिया की सबसे बड़ी इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (world’s most powerful missile) माना जा रहा है. वो मिसाइल इतनी बड़ी थी कि उसे 22 पहिए वाले ट्रक पर लादकर सैन्य परेड में लाया गया था.
किम जोंग ने दुनिया के सामने पेश किया ‘छुपा रुस्तम’
दुनिया को चौंकाना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पुरानी आदत रही है. अपनी वर्कर्स पार्टी के 75वें स्थापना दिवस के शानदार जश्न के दौरान किम जोंग उन ने एक बार पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. इस मौके पर निकाली गई सैन्य परेड में नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ICBM का प्रदर्शन किया गया. दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल है.
परेड में 4 खतरनाक मिसाइलों का प्रदर्शन किया
उत्तर कोरिया ने ऐसी एक नहीं बल्कि 4 मिसाइलों का प्रदर्शन किया. प्योंगयांग की सड़क पर जब इंटरकॉन्टिनेंट बैलिस्टिक मिसाइल का काफिला गुजर रहा था तो आसमान में आतिशबाजी हो रही थी. दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल के स्वागत में खुद तानाशाह किम जोंग उन भी खड़ा हो गया. शायद वो अपने दुश्मन देशों को संदेश देने की कोशिश कर रहा था. परेड को संबोधित करते हुए किम जोंग उन ने कहा कि आत्मरक्षा और हमलों का जवाब देने के लिए उत्तर कोरिया अपनी सेना को मज़बूत बनाना जारी रखेगा.
LIVE TV
एक से दूसरे महाद्वीप तक मार कर सकती है ICBM
इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ऐसी मिसाइल होती हैं, जो एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक मार कर सकती हैं. आमतौर पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 5500 किलोमीटर या उससे ऊपर होती है. दावा किया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के इस ICBM की मारक क्षमता उसके ही पुराने मिसाइल ह्वासोंग(HWASONG) 15 से कहीं ज्यादा है. ह्वासोंग 15 बैलिस्टिक मिसाइल करीब 13 हजार किलोमीटर दूर तक मार करने में सक्षम है .
तीन साल पहले पेश की HWASONG मिसाइल
उत्तर कोरिया ने तीन साल पहले जब उस मिसाइल को पेश किया था तो उसे 18 पहिए वाले ट्रक पर लाया गया था. जबकि नई मिसाइल उससे भी बड़ी है और उसे 22 पहिए वाले ट्रक पर लाया गया है. ऐसे में इसकी मारक क्षमता भी 13 हजार किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है. ये बैलेस्टिक मिसाइल तरल ईंधन से चलती है. जिसकी वजह से ये एयर डिफेंस सिस्टम की पकड़ में भी नहीं आएगी. यानी दुश्मन के लिए इस मिसाइल को हवा में मार गिराना नामुमकिन होगा.
ये भी पढ़ें- Bihar के डिप्टी सीएम बनेंगे तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी! समझिए बीजेपी की रणनीति
मिसाइल पेश करके विरोधी देशों को दी चेतावनी
उत्तर कोरिया ने दुनिया के सामने सबसे बड़ी ICBM मिसाइल का प्रदर्शन करके जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका समेत रूस तक को एक संदेश दिया है कि वह उस पर हमला करने या धौंस जमाने की न सोचे. इस विशालकाय मिसाइल को पेश कर किम जोंग ने न सिर्फ अपनी मिसाइल टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया है बल्कि अपने दुश्मन देशों को कड़ी चेतावनी भी दे डाली है.
VIDEO

