weight control tips after diwali: अगले एक सप्ताह खाएं ये चीजें, दिवाली की थकान उतरेगी और बॉडी डिटॉक्स होगी – best way to detox your body after diwali 2020

हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार है दीपावली। खुद में तो दिवाली सिर्फ एक दिन का त्योहार होता है। लेकिन धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजा और भाई दूज इत्यादि को मिलाकर यह त्योहार मुख्य रूप से 5 दिन तक चलता है। इस दौरान हम सभी अपने डायट चार्ट और फिटनेस रुटीन को साइड में रखकर जमकर त्योहार का आनंद लेते हैं। ये और बात है कि बाद में बढ़ी हुई कैलरी, हाई ब्लड शुगर और गजब की थकान के कारण परेशान रहें।

खैर, इन सब दिक्कतों के चलते हम त्योहार मनाना तो नहीं छोड़ सकते हैं ना। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएं हैं, जिनके जरिए आप दिवाली की थकान दूर करके अपने शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी लूज कर सकते हैं और अपने ब्लड शुगर को भी नॉर्मल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि आपको अगले एक सप्ताह तक किन चीजों का सेवन करने से लाभ होगा…

बहुत अंट-शंट खाया…

-आज से आप अपनी डायट में कढ़ी-चावल, बथुए का रायता, मेथी की भाजी (भुज्जी) पालक और बीन्स शामिल कर लीजिए। ये सभी फूड्स बहुत लाइड होते हैं लेकिन शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं।

सलाद में खाएं ये चीजें
-शरीर से विषैले और हानिकारक तत्वों को निकालने के लिए हर दिन दोपहर के समय या लंच और डिनर के बीच के समय में आप सलाद खाएं। इस सलाद में गाजर, शलजम, मूली, देसी टमाटर और चुकंदर को जरूर शामिल करें।

-ये सभी मौसमी सब्जियां यदि कच्ची खाई जाएं तो शरीर को जरूरी मात्रा में विटमिन्स और फाइबर्स की प्राप्ति होती है। इनका सेवन करने से शरीर के सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और आपका शरीर अंदर से स्वस्थ बनता है।

ग्रीन-टी जरूर पिएं
-शरीर में पहुंचे गैरजरूरी फैट (वसा) को पिघलाने और नई ऊर्जा प्राप्त करने के लिए हर दिन ग्रीन-टी का सेवन करें। यह आपको तरोताजा रखने, मोटापा घटाने और गले की समस्याओं से बचाने का काम करेगी।

दही और छाछ का सेवन है अनिवार्य
-इस एक सप्ताह में आप छाछ और दही का सेवन जरूर करें। छाछ को हींग, जीरा और अजवाइन का तड़का लगाकर उपयोग में लाएं। साथ ही दही को दोपहर के समय खाएं। दूध से बने ये दोनों ही प्रॉडक्ट प्रोटीन की मात्रा से भरपूर होते हैं और इनमें फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है। ये शरीर को प्राकृतिक मॉइश्चर देते हैं और हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालते हैं।

-इस बात का ध्यान रखें कि दही और छाछ दोनों में से कुछ भी खाली पेट नहीं खाना है। साथ ही इनका सेवन शाम के समय नहीं किया जाता है। इसलिए रात के भोजन में इन्हें ना लें। दही और छाछ से शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए इनका सेवन दोपहर के समय करना चाहिए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here