Notice to Sambit Patra: कोरोना टूलकिट मामले में BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस, पेश न हुए तो कार्रवाई

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने टूलकिट मामले में पेश होने का भेजा नोटिस. (फोटोः टि्वटर)

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने टूलकिट मामले में पेश होने का भेजा नोटिस. (फोटोः टि्वटर)

Toolkit Case: कोरोना टूलकिट मामले में रायपुर की सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड प्रवक्ता संबित पात्रा को भेजा नोटिस. सिर्फ एक दिन का मौका देते हुए पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी पेश होने की दी है छूट.

रायपुर. कोरोना टूलकिट केस मामले में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. रायपुर की सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने संबित पात्रा को नोटिस भेजा है. 22 मई को भेजे नोटिस में पुलिस ने पात्रा को 23 मई की शाम 4 बजे तक थाने में पेश होने को कहा है, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. पुलिस ने नोटिस में कहा है कि संबित पात्रा से थाने में पूछताछ की जाएगी. इसके लिए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिर होने का विकल्प भी दिया गया है. बीजेपी प्रवक्ता को पूछताछ के लिए भेजे गए नोटिस के तहत रायपुर के सिविल लाइंस थाने में हाजिर होने को कहा गया है. पुलिस ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भी पेश हो सकते हैं. साथ ही नोटिस का पालन नहीं करने की दशा में उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी है. आपको बता दें कि इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी सिविल लाइन पुलिस ने टूलकिट मामले में नोटिस भेजा था. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी के ऊपर कोरोना टूलकिट जारी करने का आरोप लगाया था. इस टूलकिट को आपत्तिजनक बताते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संबित पात्रा, बीएल संतोष आदि नेताओं ने ट्वीट के जरिये कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने महामारी की दूसरी लहर को ‘मोदी-वेव’ या ‘इंडिया वेव’ के नाम से प्रचारित करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया है. बीजेपी नेताओं के इन आरोपों को कांग्रेस पार्टी ने खारिज करते हुए इसे साजिश करार बताया था. कांग्रेस ने कथित टूलकिट को लेकर दिल्ली पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई थी. पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कोरोना प्रबंधन में नाकाम रहने वाली बीजेपी देश का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा प्रयास कर रही है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here