कांग्रेस विधायक का कुकर्म करते हुए अश्लील वीडियो वायरल, और वीडियो आएंगे सामने

Suresh Raje MLA DABRA MP
Suresh Raje MLA DABRA MP

भोपाल। ग्वालियर जिले के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वे होटल में अन्य व्यक्ति के साथ संदिग्ध हालात में नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि अनैतिक कृत्य करने वाले विधायक को पता है कि वीडियो बन रहा है, लेकिन उसके बाद भी वे कुकृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरेश राजे वीडियो में अपनी उम्र 62 साल बताते हुए नजर आ रहे हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरती देवी चुनाव जीती थीं, लेकिन उन्होंने 2020 में इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद साल 2020 उपचुनाव हुए तो सिंधिया समर्थक इमरती देवी चुनाव हार गईं, उन्हें कांग्रेस के सुरेश राजे ने हरा दिया था। कमाल की बात तो यह है कि सुरेश राजे ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस विधायक, भाजपा के टिकट से दो बार नगर पालिका का चुनाव और एक बार 2013 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव में सुरेश राजे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक-एक सभा की थी।

कांग्रेस के कई नेताओं के कुकर्म आएंगे सामने : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस मामले पर कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाए हैं। सलूजा ने कहा कि
कांग्रेस के एक विधायक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस को जवाब देना होगा कि क्या यही उनकी पार्टी के संस्कार हैं। कांग्रेस के कई और बड़े नेताओं के इसी प्रकार के कुकर्मो की भी चर्चा बाजार में जोरो पर है। देखना होगा कि वो कब सामने आएंगे।

विधायक बोले — टेक्नोलॉजी का यूज करके वीडियो एडिट किया, वो मैं नहीं हूं

वायरल अश्लील वीडियो पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उनका नहीं, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एडिट किया गया वीडियो है। वीडियो को वायरल करने से पहले अनजान लोग मुझसे 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर अज्ञात लोगों ने विधायक का एडिटेड वीडियो वायरल किया है। मैं उन पर एफआईआर कराउंगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वीडियो वायरल करने मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here