oil camphor mixture benefits: Skin Care: नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से होते हैं ये 5 फायदे, ऐसे करें प्रयोग – mix camphor in coconut oil and get 5 magic remedies

NBT

नारियल का तेल वैसे तो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है, लेकिन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं। यह सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन कपूर के साथ नारियल के तेल का संयोजन किसी जादुई उपचार से कम नहीं माना जाता।

इससे त्वचा और बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है। यदि बात कपूर की करें तो इसका इस्‍तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इससे बना तेल शरीर के दर्द को कम करने, स्‍किन इंफेक्‍शन को दूर करने और दाग-धब्‍बों को हल्‍का करने में बेहद प्रभावकारी माना जाता है। आइए जानते हैं नारियल तेल और कपूर को साथ में लगाने के इन 5 फायदों के बारे में…

स्‍किन एलर्जी से दिलाए छुटकारा



अगर आपको त्वचा पर कोई एलर्जी है या फंगल इंफेक्‍शन है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर उस जगह पर लगाएं। एक बार उपयोग करने के बाद, आप इसका प्रभाव देख सकते हैं।

Also read: टूटते-झड़ते बालों के लिए रामबाण इलाज है कपूर, ऐसे करें यूज

पिंपल्स दूर करे



स्‍किन पर होने वाले मुंहासे आपके पूरे चेहरे को खराब कर सकते हैं। इन्‍हें रोकने में नारियल का तेल और कपूर बेहद असरदार साबित होता है।

नेल फंगस



नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। यदि गुनगुना तेल कपूर के साथ मिलाकर नाखून पर लगाकर कुछ देर मसाज की जाए, तो फंगस धीरे-धीरे कम होनी शुरू हो जाती है।

Also read: लड़कों के बाल 4 दिन में होंगे काले, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज

डैंड्रफ भगाए



रूसी की समस्‍या से निपटने के लिए कपूर और नारियल से बना तेल काफी राहत दिलाता है। अपने खान-पान में हेल्‍दी चीजों को शामिल करने के अलावा आप कपूर के तेल से सिर की नियमित मालिश करें।

झाइयां



यदि चेहरे की आधी स्‍किन पर झाइयां होने लगी हैं, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल में कपूर डालकर मसाज करें। इससे स्‍किन धीरे-धीरे साफ होनी शुरू हो जाती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here