SOG notice to union Minister Gajendra Singh Shekhawat for questioning in horse-trading accusations – विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को SOG का नोटिस

विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को SOG का नोटिस

गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली आवास पर भेजा गया नोटिस

नई दिल्ली:

राजस्थान में एक ऑडियो क्लिप द्वारा यह दावा किया गया कि गहलोत सरकार को गिराने की साजिश की गई. इस कथित ऑडियो क्लिप में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की आवाज का दावा किया है. इस मामले में SOG ने गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस जारी किया है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली निवास पर भेजा गया है नोटिस. SOG ने अपने नोटिस में पूछताछ के लिए समय मांगा है.

यह भी पढ़ें

बता दें कि कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए रविवार को उनके त्यागपत्र की मांग की थी. कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पार्टी विधायक भंवरलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह और संजय जैन की बातचीत के ऑडियो टेप के संबंध में एक मामला दर्ज किया है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here