onion recipe for weight loss: वजन घटाने के लिए रामबाण है प्‍याज, ऐसे खाएं तो जल्‍द होगा Weight loss – do you know onions can aid weight loss here are some ways to consume it

क्या इस लॉकडाउन के दौरान आपका भी वजन बढ गया है? तो चिंता न करें क्‍योंकि सिर्फ आप ही नहीं बल्‍कि इस महामारी की स्थिति के दौरान बहुत से लोगों ने वजन बढ़ाया है। बाहर न निकल पाने की वजह से शारीरिक सक्रियता कम हो गई है, जिसकी वजह से लंबे समय तब बैठे रहने और जरूरत से ज्‍यादा खाना खाने की वजह से वजन तेजी से बढ़ रहा है।

मोटापा कम करने के लिए आप तभी व्‍यायाम कर पाते होंगे, जब आपको समय मिलता होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नुस्‍खा बताएंगे जिससे घर बैठे वजन कम किया जा सकेगा। डॉक्‍टर्स सलाह देते हैं कि खाने में यदि प्‍यार का सेवन किया जाए तो वजन कम होना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप प्‍याज को मोटापा कम करने के लिए किस तहर से उपयोग कर सकते हैं चलिए जानते हैं…

प्याज वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है?

प्याज में विशेष रूप से लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में वसा के संचय को रोकने में मदद करता है। यह फ्लेवोनॉइड चयापचय दर को बढ़ाता है। यह उच्च फाइबर में भी समृद्ध है, जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण हैं, यह कैलोरी में कम है, यह शरीर पर एंटी-ओबेसिटी प्रभाव छोड़ कर और कई अन्य लाभ भी देता है। आइए हम आपको वजन कम करने के लिए प्याज का सेवन करने के अलग-अलग तरीके बताते हैं।

Also read: कमर का साइज घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने तक, बहुत लाभकारी है सेब का सिरका
कच्चा प्याज


कच्चे प्याज में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इसे समग्र स्वास्थ्य के लिए महान बनाते हैं। कच्चा प्याज खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जैसे लहसुन वजन कम करने में कैसे मदद करता है, वैसे ही प्याज भी कम नहीं है। कच्ची प्याज का सेवन करने के बाद मुंह से दुर्गंध आने की एकमात्र समस्या है, लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इसे सहन कर सकते हैं। बस कच्चे प्याज को स्लाइस करें और उस पर नमक छिड़कें। भोजन के स्वाद को बढ़ाने और वजन कम करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए इसे सलाद के रूप में खाएं।

प्याज का रस बनाने का तरीका:

  • 2 बड़े आकार के प्याज लें और उन्हें थोड़ा उबाल लें।
  • प्याज को पैन से बाहर निकालें और उन्हें थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब, उन्हें एक मिक्सर में डालकर पीस लें।
  • अब इसे एक गिलास में डालें।
  • आपका प्याज का रस तैयार है।
  • आप इसे सादा पी सकते हैं या इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें समुद्री नमक और नींबू का रस मिला सकते हैं।

नोट: खाली पेट प्याज के रस का सेवन न करें क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, आप दिन के किसी भी समय यह पी सकते हैं।

Also read: कभी 103 Kg था इस बैंकर का वजन, फिर कड़ी डायट से लॉकडाउन में घटाया 34 Kg


प्याज का सूप


अगला नुस्खा प्याज का सूप है जिसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसे बनाने का तरीका इस प्रकार है:

  • छह प्याज और अन्य सब्जियां को मोटे टुकड़ो में काटें, जिन्हें आप सूप में डालना चाहते हैं।
  • एक पैन में, कुछ जैतून का तेल गरम करें।
  • इसमें पिसा हुआ लहसुन, अदरक और प्याज डालें।
  • अब अन्य सब्जियां डालें।
  • इन सभी को पकाएं।
  • मिश्रण में नमक, काली मिर्च और अन्य हर्ब्‍स मिलाएं।
  • आपका प्याज का सूप सर्व करने के लिए तैयार है।

आप किसी भी रूप में प्याज का सेवन कर सकते हैं। प्याज का सेवन वजन घटाने के लिए अच्छा है, चाहे आप उन्हें कच्चा या पकाकर खाएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here