सरेआम सड़क पर गुंडागर्दी, युवक की बेरहमी से पिटाई तमाशबीन बने रहे लोग, वीडियो वायरल।

हरपालपुर।शनिवार दोपहर लहचूरा रोड पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां बीच सड़क पर एक युवक के साथ 2-3 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर दी।इस पूरी घटना के दौरान सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले आरोपी आसपास के गांव के बताए जा रहे हैं। इस तरह खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देना नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल के पास लहचूरा रोड पर आए दिन ई-रिक्शा चालक झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। कई बार वे लोगों के घरों के सामने जबरन वाहन खड़े कर देते हैं और सवारियों से अभद्र भाषा में बात करते हुए जोर-जोर से शोर-शराबा करते हैं।

इस तरह का माहौल न केवल क्षेत्र की शांति भंग कर रहा है, बल्कि घरों में रहने वाले छोटे बच्चों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। समाज और ऐसी घटनाएं नगर की छवि को धूमिल कर रही हैं और कानून के प्रति लोगों के मन में गलत संदेश दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here