राहुल गांधी की सदस्यता गंवाने पर पूरे एमपी में विरोध, सीएम शिवराज बोले- राहुल खुद एक समस्या हैं


भोपाल। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी सदस्यता रद्द किये जाने का विरोध तेज हो गया है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसी नेता अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काल पट्टी, ताला लगाकर धरना दिया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तानाशाह सरकार विपक्ष पर ताला लगाकर रखना चाहती है। उधर, सिवनी जिले में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता उग्र हो गए, इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर बलपूर्वक प्रदर्शन को रोक दिया। खंडवा में भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम शिवराज ने कहा- तब क्यों नहीं लगाया ताला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल जी आपने ये ताला तब क्यों नहीं लगाया जब आप बेमतलब की बातें करते थे। राहुल जी आपने ओबीसी वर्ग का अपमान किया है। क्या पिछले वर्ग का होना पाप है। आप अपने आप को राजा महाराजा से कम नहीं समझते है। आपने तो अध्यादेश फाड़कर मनमोहन सिंह का अपमान किया गया था। आपने मंदिर जाने वालों को लेकर विवादित बात कही थी। कांग्रेस आज देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here