छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा के दौरान राम भक्तों और कृष्ण भक्तों के स्वभाव को लेकर अपने खास हास्यपूर्ण अंदाज में चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
व्यास पीठ से उन्होंने (01:23:05-01:26:00) https://www.youtube.com/live/Ggp6igt83is?si=_cJ_LzUr1lRqOxHv कहा कि हमारे वाले तो सीधे हैं, जबकि तुम्हारे वाले बहुत टेढ़े हैं। भगवान श्रीराम की सरलता और उनके भक्तों के स्वभाव को जोड़ते हुए उन्होंने राम भक्तों को सीधा और सरल बताया।
वहीं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके निराले अंदाज का जिक्र करते हुए कृष्ण भक्तों के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में ठिठोली की।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस मजेदार टिप्पणी को सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु हंसते और आनंद लेते नजर आए। उनका यह अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।