Oximeter For COVID-19 Patient: क्‍या कोरोना मरीज द्वारा छुए गए ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर का उपयोग कर सकते हैं? जानें क्‍या बोले डॉक्‍टर – if family member tests positive can you use his oximeter and thermometer

​ऑक्सीजन और शरीर के तापमान को जांचने का तरीका

बहुत मुश्किल नहीं है। बस एक मिनट के लिए अपनी उंगली ऑक्सीमीटर के अंदर रखें और जब रीडिंग स्थिर हो जाए, तो इसे नोट कर लें और फिर अपनी उंगली को बाहर खींच लें। इसी बीच शरीर के तापमान के लिए थर्मामीटर को जीभ के नीचे 1.5 -2 मिनट के लिए रखें और रीडिंग नोट करने के लिए इसे बाहर निकालें। यदि कोई थर्मामीटर मुंह के अंदर डाल नहीं सकता है, तो इसे अपने बगल के बीच 2 मिनट तक रखना चाहिए।

फर्जी है लौंग और अजवाइन की पोटली को सूंघकर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने का दावा, जानें क्‍या है सच्‍चाई?

क्या मरीज के ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर का उपयोग दूसरों पर करना सुरक्षित है?

अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ.अनुपम सिब्बल का कहना है कि कोविड-19 वायरस प्लास्टिक की सतह पर कुछ देर रहने के बाद मर जाता है। एक ऑक्सीमीटर की बॉडी प्लास्टिक की होती है, इसलिए कोविड रोगी के छूने के बाद भी इन मेडिकल इक्विपमेंट्स को अन्य लोगों द्वारा यूज किया जा सकता है।

कोई भी कोविड रोगी द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऑक्सीमीटर को साफ करके फिर से इस्तेमाल कर सकता है। ऑक्सीमीटर का उपयोग करने के बाद अपने हाथों को पानी और साबुन या सैनेटाइजर से अच्छी तरह धो लेना चाहिए।

बॉडी में खून का फ्लो बढ़ाने के लिए जानें सांस लेने का सही तरीका

​ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर को कैसे साफ करें

एक ऑक्सीमीटर को अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर या फिर गीले कपड़े और साबुन से साफ किया जा सकता है। वहीं अगर थर्मामीटर की बात करें, तो अगर आपके पास मर्करी बेस्ड थर्मामीटर है, तो आप इसे गुनगुने साबुन के पानी में धो सकते हैं।

चाहें, तो उस पर अल्कोहल मल लें। ऐसा करने के बाद एक साफ कपड़े से अच्छे से पोछें और सुखा लें। वहीं अगर आप डिजिटल थर्मामीटर यूज कर रहे हैं, तो इसके लिए थर्मामीटर की टिप को ठंडे पानी से धो लें। अल्कोहल बेस्ड वाइप्स से इसे साफ करें और अल्कोहल हटाने के लिए थर्मामीटर को धो लें। आखिरी में एक मुलायम कपड़े से पोंछकर सुखा लें। उपयोग के बाद एक बार फिर पूरी प्रक्रिया को दोहराएं।

कोविड मरीज के इस्तेमाल किए गए इन मेडिकल इक्विपमेंट्स को दूसरे पर इस्तेमाल करना सुरक्षित है। बशर्ते आप नियमों का पालन करें। वरना छोटी सी लापरवाही आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here