https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Blog Page 4549

अचानक उल्टी दौड़ी मालगाड़ी, बिल्डिंग में घुसी

0

मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी अचानक पीछे की ओर दौड़ पड़ी। जब तक किसी को यह माजरा समझ में आया, तब तक मालगाड़ी बेपटरी होकर रेलवे बिल्डिंग में घुस चुकी थी। इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, घटना गुरुवार सुबह पौने छह बजे की है। रतलाम स्टेशन के पास आउटर पर गिट्टी सप्लाई करने वाली मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी कि अचानक यह पीछे की ओर चल गई। मालगाड़ी में बैक गियर लगने के कारण ऐसा हुआ।

ट्रेन पीछे की ओर जाते हुए रेलवे स्टेशन के इंजीनियरिंग केबिन से जा टकराई। इस दौरान तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। दो बिजली के खंभे भी टूट गए। वहीं, रेलवे के एक भवन (केबिन) को भी नुकसान हुआ हैं। गनीमत यह थी कि हादसे में कोई कर्मचारी या यात्री हताहत नहीं हुआ। 

टल गया बढ़ा हादसा : 
थोड़ी देर बाद ही इस लाइन से जयपुर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी, अगर यह ट्रेन आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, हादसे के बाद रतलाम-नागदा का रेल यातायात बाधित हुआ है जिससे कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और राहत दल की पूरी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। मलबा हटाने के बाद  रेल यातायात सामान्य किया गया। 

मेडिकल व्यवसायी हितेश नागवानी के घर DRI का छापा, सूटकेस में नोट भरकर निकलेी टीम

0

इंदौर. इंदौर (Indore) में मेडिकल व्यवसायी (Medical businessman) हितेश नागवानी के घर डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) का छापा पड़ गया. छापे (raid) में टीम को लाखों रुपए नगद और दस्तावेज़ मिले हैं. DRI की टीम अपने साथ सूटकेस में कैश भरकर ले गयी.

सूटकेस में नोट भरकर ले गयी.
इंदौर के मेडिकल व्यवसायी हितेश नागवानी के जूनी इलाके स्थित घर पर DRI ( डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ) की टीम ने छापा मारा. टीम ने करीब तीन घंटे तक घर की तलाशी ली. बताया जा रहा है कि इस दौरान 65 लाख रुपए घर पर रखे मिले. DRI की टीम सूटकेस में नोट भरकर ले गयी. नागवानी के घर पर दस्तावेज़ भी मिले हैं, मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल व्यवसायी के घर से ज़ब्त दस्तावेज और पैसो की फिलहाल जांच की जा रही है. डीआरआई की इस कार्रवाई के दौरान सीएसपी और थाना प्रभारी भी पहुंचे लेकिन उन्हें इस कार्रवाई से दूर रखा गया.बहरहाल डीआरआई की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है,लेकिन अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है की छापे की ये कार्रवाई किस मामले में की गयी.

लक्ष्मण ने रिषभ पंत को चेताया, सैमसन के चयन को लेकर कही ये बात

 बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होने के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी। अगले महीने दोनों टीमों के बीच 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। संजू सैमसन को चोटिल ओपनर शिखर धवन की जगह 6 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया। सैमसन के शामिल होने को पूर्व बल्लेबाज वीवीवीएस लक्ष्मण ने विकेटकीपर रिषभ पंत के लिए खतरे का संकेत बताया है।

लक्ष्मण ने कहा- रिषभ को टीम प्रबंधन और चयन समिति ने काफी मौके दिए हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मौका दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। यदि उन्होंने खुद को साबित नहीं किया तो संजू सैमसन उनकी जगह ले सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन का टीम में चुना जाना पंत के लिए ‘कड़ा संदेश’ है कि प्रदर्शन करें या फिर टीम से बाहर होने के लिए तैयार रहे। लक्ष्मण ने कहा- मुझे यकीन है कि टीम प्रबंधन ने पंत से बात की होगी। खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम प्रबंधन और चयन समिति के भरोसे के प्रति जिम्मेदार होता है।

ये ठीक नहीं है कि रिषभ अभी तक उस भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए हैं। पर मैं जानता हूं कि उनके पास ‘एक्स’ फैक्टर है। मैं अब भी मानता हूं कि वे शानदार बल्लेबाज हैं और किसी भी मैच का रूख बदल सकते हैं। सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें तीनों फॉर्मेट के लिए मुख्य विकेटकीपर माना।लेकिन खराब फॉर्म के चलते वे टेस्ट टीम में रिद्धिमान साहा के हाथों जगह गंवा चुके हैं। पूर्व में रिषभ जिस आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते दिखते थे, वो फेक्टर अब गायब है। बल्लेबाजी करते समय वे उलझन में दिखाई देते हैं। जाहिर है उनपर अपनी जगह को लेकर काफी दबाव होगा।

ऐसे में धोनी होंगे मुख्य दावेदार

रिषभ पंत को मौका देने की पूरी कवायद अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर है। सिलेक्शन कमेटी रिषभ को वर्ल्ड कप के लिए टीम में चाहती है, लेकिन उनके मौजूदा खराब फॉर्म से अब उनकी जगह खतरे में है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी को वापस टीम में लेने कमेटी और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में धोनी और पंत के अलावा सैमसन भी प्रबल दावेदार हैं। लक्ष्मण ने कहा- फिलहाल धोनी खुद को आईपीएल के लिए तैयार कर रहे हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह अच्छा करेंगे, जैसा उन्होंने पहले भी चेन्नई सुपरकिंग्स का नेतृत्व करते हुए किया है। पर मुझे लगता है कि यदि रिषभ और सैमसन अच्छा नहीं कर पाए तो शायद धोनी के नाम पर फिर विराच होगा। धोनी को भी आईपीएल में अपनी पुरानी लय दिखानी होगी।

हड्डियां मजबूत करेगा अंजीर और अनिद्रा से राहत देगा कीवी, सर्दियों में जरूरत के मुताबिक चुनें फल

0

सर्दियों के मौसम में कई तरह के फल बाजार में मिलने लगते हैं। ये रसीले और बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इन मौसमी फलों में कई गुण भी छुपे होते हैं जो हमारे शरीर को पोषण देते हैं। सर्दियों में मिलने वाले फल आंखो से लेकर मसल टिशू के लिए फायदेमंद होते हैं। फूड ब्लॉगर मानसी पुजारा से जानिए सर्दियों में मिलने वाले फलों के बारे में..

आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने में मददगार है, वजन नियंत्रित रखता है, दांतों को स्वस्थ रखता, स्किन कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

रोज सुबह 12 बजे के पहले एक केला खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल भी मजबूत बना रहता है।

आधा कप क्रैनबेरी में 25 कैलोरी होती है। कैंसर से बचाती है, ब्लड प्रेशर कम करती और इम्युनिटी बढ़ाती है।

खुशबूदार लाल रंग का फल हर तरह की आंखों की समस्या से बचाव करती है, दिल संबंधित किसी भी बीमारी से बचाव करती है। इम्युनिटी बढ़ाने वाला सबसे अच्छा फल है।

इसे नाशपाती भी कहते हैं। यह फल हड्डियां मजबूत करता है और प्रेग्नेंट लेडीज़ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पैची स्किन के लिए अंगूर सबसे ज्यादा असरदार है। दाग-धब्बे कम करता है, ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाव करता है।

हमने नक्सलियों को 20 फीट नीचे गाड़ दिया :अमित शाह

0

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. अमित शाह ने कहा कि अब किसी नक्सली की हिम्मत नहीं है कि कोई गड़बड़ी करे. हमने नक्सलियों को 20 फीट नीचे गाड़ दिया.

चतरा में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ये क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित था, जब तक यहां बीजेपी की सरकार नहीं थी तो शाम होने के बाद कोई बारात भी गांव में नहीं जाती थी. आज डंके की चोट पर शाम को बारात लेकर जाते हैं, किसी नक्सली की हिम्मत नहीं है कि कोई गड़बड़ी करे. हमने नक्सलियों को 20 फीट नीचे गाड़ दिया है.

कांग्रेस ने कुछ नहीं कियाः शाह

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि धारा 370 का मसला 70 सालों के लटका पड़ा था, कांग्रेस ने मामले को लटकाए रखा. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश पर शासन किया, गरीब के घर में बिजली का पहुंचना एक स्वप्न के समान था. बीजेपी की मोदी सरकार ने 2.50 करोड़ गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का काम किया, सिर्फ गढ़वा में 26 हजार 257 गरीबों के घर में बिजली पहुंचाई है.

अमित शाह ने कहा कि झारखंड के चुनाव में आज एक ओर बीजेपी है जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और विकास के लिए काम करती है. तो दूसरी ओर कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन है, जिन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा झारखंड को कुछ नहीं दिया. झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और नरेंद्र मोदी तथा रघुबर दास ने इसे संवारने और आगे ले जाने का काम किया.

दोनों हाथों से लिखती हैं 3 साल की ये बच्ची, बनाया रिकॉर्ड, CM कमलनाथ ने की जमकर तारीफ

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक तीन साल की बच्ची दोनों हाथों से लिखने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं. बहुमुखी प्रतिभा की धनी षंजन थम्मा ने दस माह की उम्र में ही दोनों हाथ से लिखने की कला सीख ली. षंजन को दुनिया के 247 देशों में से 235 देशों और उनकी राजधानी के नाम मुह जबानी याद हैं. उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का प्रदेश हित में प्रेरणा के रूप में उपयोग किया जाएगा. कमल नाथ ने षंजन से सवाल किया कि उसे कौन-कौन से मेडल प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री ने उसकी एक-एक उपलब्धि को देखा.

मुख्यमंत्री कार्यालय मध्य प्रदेश ने ट्वीट कर लिखा, ”मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से “यंगेस्ट एक्टिवट्रेक्स्ट्रस राइटर” रिकार्ड बनाने वाली षंजन थम्मा ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि धन्य है हमारा प्रदेश की इतनी अद्वितीय प्रतिभा हमारे यहां हैं.” मुख्यमंत्री कार्यालय मध्य प्रदेश ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मुख्यमंत्री को षंजन की माता मानसी ने बताया कि जब वह 10 महीने की थी तभी से दोनों हाथ से लिखने के साथ ही 1 से 10 तक की गिनती इसे याद थी. साइंस, राजनीति और दुनिया के भूगोल की षंजन को गहरी समझ और जानकारी है. षंजन का पहला रिकार्ड 2 साल 11 माह में बना जब वह दोनों हाथों से लिखने लगी थी

रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। बीएसई पर रिलायंस के शेयर में गुरुवार को 0.7% तेजी आने से वैल्यूएशन में 5 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। बुधवार को 9 लाख 95 हजार करोड़ रुपए था। कंपनी ने एक हफ्ते में दूसरा रिकॉर्ड बनाया। पिछले मंगलवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी। कंपनी 18 अक्टूबर को 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंची थी।

आरआईएल ने निवेशकों को इस साल 40% रिटर्न दिया
रिलायंस का शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान बीएसई पर 1,584 रुपए तक पहुंचा, क्लोजिंग 0.6% ऊपर 1,579.95 रुपए पर हुई। रिलायंस के शेयर ने इस साल निवेशकों को 40% रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज फर्मों के रेटिंग बढ़ाने और टेलीकॉम बिजनेस में लगातार फायदे में रहने की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी बनी हुई है।

रिलायंस पिछले हफ्ते दुनिया की 6 प्रमुख एनर्जी कंपनियों के क्लब में भी शामिल हुई 
कंपनी एनर्जी सेक्टर में दुनिया की प्रमुख कंपनियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई थी। आरआईएल अब दुनिया की छठी बड़ी लिस्टेड तेल कंपनी है। रिलायंस ने मार्केट कैप में पिछले मंगलवार को ब्रिटिश कंपनी बीपी को पीछे छोड़ दिया। रिलायंस का मौजूदा मार्केट कैप 140 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपए) है। बीपी का 128 अरब डॉलर है। पहले नंबर पर अमेरिका की एक्सॉन मोबिल है। उसका मार्केट कैप 290 अरब डॉलर है।

रिलायंस अगले 2 साल में 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट
ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने पिछले महीने ये रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक रिलायंस के न्यू कॉमर्स और ब्रॉडबैंड बिजनेस की मदद से अगले 24 महीने में कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।FacebookTwitterShare

आज सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, प्रफुल्ल पटेल बोले- NCP का होगा डिप्टी CM, कांग्रेस का होगा स्पीकर

0

मुंबई: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे गुरुवार को एक सार्वजनिक समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसी के साथ राज्य में 20 साल बाद पार्टी के पास यह पद होगा। 59 वर्षीय उद्धव ठाकरे उसी शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जहां पर उनके पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे मशहूर दशहरा रैली को संबोधित करते थे। बता दें कि शिवसेना के आखिरी मुख्यमंत्री नारायण राणे थे जिन्होंने मनोहर जोशी के बाद 1999 में पद ग्रहण किया था।

NCP का होगा डिप्टी सीएम, कांग्रेस को मिलेगा स्पीकर का पद

बुधवार को कांग्रेस-NCP-शिवसेना के बीच सरकार में हिस्सेदारी को लेकर हुई बैठक के बाद NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “सीएम की शपथ होनेवाली है। तीनों दलों के मंत्रियों की शपथ होगी। एक से दो मंत्री तीनों पार्टियों के शपथ ले सकते हैं।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि “NCP का डिप्टी सीएम होगा और कांग्रेस को स्पीकर का पद दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “डिप्टी सीएम का पद NCP को और विधानसभा स्पीकर का पद कांग्रेस को मिलेगा।”

15-15-13 का फार्मूला!

उन्होंने कहासूत्रों के मिताबिक, महाराष्ट्र की नयी सरकार में शिवसेना-राकांपा को 15-15 मंत्री पद मिल सकते हैं। जबकिस कांग्रेस को 13 मंत्री दिए जा सकते हैं, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की संख्या 15 प्रतिशत (कुल सदस्य संख्या का) से अधिक नहीं हो सकती। मौजूदा विधानसभा में सरकार बनाने वाले  शिवसेना के 56, राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। वहीं, अब महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष में बैठने वाली भाजपा के पास 105 विधायक हैं। विधायकों ने विधानसभा में शपथ भी ले ली है।

सोनिया और मनमोहन से मिले आदित्य ठाकरे

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया। आदित्य पहले सोनिया के आवास पहुंचे और फिर उन्होंने मनमोहन सिंह से भेंट की। मुलाकात के बाद आदित्य ने कहा कि उन्होंने भेंट की है क्योंकि इन दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ने महाराष्ट्र में अपने पिता के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए सहयोग को लेकर सोनिया का आभार प्रकट किया और उन्हें बृहस्पतिवार की शाम मुंबई में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

कई नेता करेंगे शिरकत

महाराष्ट्र में शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और द्रमुक नेता एम के स्टालिन को आमंत्रित किया गया है। शिवेसना नेता एकनाथ शिंदे ने यहां कहा, “हमने शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।”

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शपथ ग्रहण समारोह के लिये मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता उद्धव ठाकरे परिवार से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले सदस्य होंगे। शिवसैनिकों का शिवाजी पार्क से भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जहां पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे दशहरा रैली को संबोधित किया करते थे। बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ने भी इस परंपरा को बकरार रखा। बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार भी शिवाजी पार्क के एक कोने में किया गया था, जिसे शिवसैनिक “शिवतीर्थ” कहते हैं।Facebook

ज्यादा केक और बिस्कुट खाने से पड़ सकता है याददाश्त पर बुरा असर…

0

केक और बिस्कुट जैसे बेक (पकाया) किए हुए पदार्थों को ज्यादा खाने से डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ जाता है। केक, बिस्कुट और अन्य तले हुए या सेंके हुए खाद्य पदार्थों में मौजूद ट्रांस फैट खाने से बुढ़ापे में डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ सकता है। जापानी शोधकर्ताओं को इस प्रकार की वसा और डिमेंशिया के बीच के शोध के दौरान संबंध मिला है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 1600 लोगों पर यह अध्ययन किया गया है।

सूजन पैदा करता है ट्रांस फैट-
शोधकर्ताओं ने रक्त की जांच के जरिए लोगों के शरीर में मौजूद ट्रांस फैट की जांच की। जिन प्रतिभागियों के रक्त में ट्रांस फैट की ज्यादा मात्रा पाई गई उनमें डिमेंशिया होने का खतरा 52 फीसदी तक ज्यादा था। शोध के परिणामों से पता चलता है कि ट्रांस फैट से शरीर के अंदर सूजन पैदा होती है इससे एमेलॉयड नामक एक प्रोटीन का तेजी से उत्पादन होता है। इन दोनों का ही संबंध डिमेंशिया से होता है। जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी में इस शोध को प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों ने पिछले साल कहा था कि ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगाने से इंग्लैंड में 7,200 लोगों की जान बच सकती है। हर साल हृदय रोगों की वजह से इतने लोगों की मौत हो जाती है।

जापान की क्यूशू यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर तोशीहारू निनोमिया ने कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनियाभर में 2023 तक ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगाने से डिमेंशिया सहित दिल की बीमारियों से भी लोगों को निजात मिल सकती है और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

ऐसे किया गया अध्ययन: अध्ययन में शोधकर्ताओं ने जापान के 1628 लोगों पर शोध किया जिन्हें डिमेंशिया नहीं था और जिनकी उम्र 70 साल थी। इन्हें रक्त में मौजूद इलियाडिक एसिड की मात्रा के आधार पर चार समूहों में बांटा गया। फिर उनके खान-पान की निगरानी की गई। दस साल तक चले इस शोध से पता चला कि जिस समूह ने सबसे ज्यादा ट्रांस फैट का सेवन किया उनमें डिमेंशिया होने का खतरा 52 फीसदी तक ज्यादा था। उच्च रक्तचाप, मधुमेह और धूम्रपान भी डिमेंशिया के प्रमुख कारणों में से एक हैं।

अमेरिका ने ट्रांस फैट पर लगाया प्रतिबंध- ट्रांस फैट डेयरी उत्पादों जैसे चीज और मलाई में प्राकृतिक रूप से मौजूद होती हैं और इनका इस्तेमाल तले और बेक किए हुए खाद्य पदार्थों में बड़ी मात्रा में किया जाता है। ट्रांस फैट के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ता है और खाद्य पदार्थ की उम्र भी बढ़ती है। इनका प्रयोग पाई, बिस्कुट और केक में भी किया जाता है। अमेरिका में पिछले साल ही ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन यूके में अब तक प्रतिबंध नहीं लगा है।

महाराष्ट्र के हाथ से फिसलने पर भाजपा ने झोंकी झारखंड में ताकत

0

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई को अपने में समेटे राज्य महाराष्ट्र के हाथ से फिसल जाने के बाद भाजपा के लिए झारखंड में ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति आ गई है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र के भी हाथ से निकल जाने के बाद झारखंड में कम से कम बहुमत वाली जीत जरूरी है, तभी पार्टी हाल के विधानसभा चुनावों से खराब प्रदर्शन से खोई हुई लय वापस पा सकती है।

आईएएनएस के अनुसार, भाजपा सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में किसी तरह से सरकार बनी और बहुमत के अभाव में महाराष्ट्र में बनी सरकार गिर गई। अब अगर झारखंड में भी प्रदर्शन खराब हुआ तो फिर 2020 में दिल्ली विधानसभा और फिर 2०21 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर बुरा असर पड़ सकता है। झारखंड में भी पाटीर् का प्रदर्शन गिरने पर भाजपा के कमजोर होने का संदेश जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलहाल एक दर्जन रैलियां प्रस्तावित हैं। सूत्र बता रहे हैं कि हरियाणा की तरह झारखंड में भी वह कुछ अतिरिक्त रैलियां कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की झारखंड में फिलहाल दो-दो रैलियां हो चुकीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झारखंड के पलामू और गुमला में रैली की, वहीं अमित शाह बीते 21 नवंबर को मनिका और लोहरदगा में जनसभा कर चुके हैं। अमित शाह की आगे दो, पांच, नौ, 14 और 17 दिसंबर को रैलियां होनी हैं। अमित शाह भी अपनी रैलियोंं की संख्या बढ़ा सकते हैं।

भाजपा ने झारखंड के लिए 40 स्टार प्रचारकों को लगाया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि इन स्टार प्रचारकों की रैलियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों से परेशान भाजपा झारखंड को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ‘जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिले हैं, उन्हें चुनाव बाद सरकार में समायोजित करने का आश्वासन दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि पाटीर् को किसी भी सीट पर भितरघात का सामना न करना पड़े। झारखंड में एक-एक सीट सरकार बनाने में कीमती है।’

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम जारी होंगे।

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88 slot777

slot server kamboja

Exit mobile version