Pakistan PM Imran Khan Unfollows former wife, gets trolled on twitter | mran Khan ने ट्विटर पर पहली बीवी समेत सभी लोगों को किया Unfollow, लोगों ने किया ट्रोल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) एक बार फिर सुर्खियों मे हैं. इस बार वो ट्वीटर (Twitter) पर एक साथ सभी लोगों को अनफॉलो (Unfollow) करने के लिए ट्रोल हो रहे हैं. सोमवार शाम से ही लोगों ने इमरान खान के आधिकारीक ट्विटर अकाउंट से सभी को अनफॉलो होते हुए देखा, जिसके बाद ट्विटर पर इमरान खान के लिए ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है. 

पहली पत्नि को भी किया Unfollow

इमरान खान (Imran Khan) ने जिन लोगों को अनफॉलो (Unfollow) किया है. उनमें उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ (Jemima Goldsmith) भी शामिल हैं. इमरान जेमिमा गोल्डस्मिथ से काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं. हांलाकि इसके बाद इमरान दो बार शादी कर चुके हैं, लेकिन अब तक अपनी पहली पत्नि को ट्विटर (Twitter) पर फॉलो करते थे. सोमवार को ट्वीटर पर सबको अनफॉलो करने के साथ-साथ उन्होने जेमिमा (Jemima Goldsmith) को भी अनफॉलो कर दिया. इस पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

 

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

पूर्व पत्नी को Unfollow करने पर एक ट्विटर (Twitter) यूजर ने कहा कि ‘इमरान खान ने सबको अनफॉलो किया है लेकिन मैं चाहती थी कि उन्हे जेमिमा खान (Jemima Goldsmith) को फॉलो करते रहना चाहिए था, आखिरकार वो एक अच्छी महिला हैं और सबसे उपर वो उनके बच्चों की मां हैं’. एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि ‘खान साहब, अगर कोई एक वयक्ति है जिसे आपको कभी अनफॉलो नहीं करना चाहिए तो वो है जेमिमा द जेम’.

 

ये भी पढ़े: Gilgit Baltistan: अब फोटोग्राफर को क्रेडिट नहीं देने पर हुई Imran Khan की फजीहत

नवाज शरीफ की नकल कर रहें हैं इमरान

अपने इस कदम से इमरान खान (Imran Khan) एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हो रहे हैं. लोगों अब उन्हें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का कॉपी कैट कह रहे हैं. नवाज शरीफ भी ट्विटर पर किसी को भी फॉलो नहीं करते. अब इमरान के सबको अनफॉलो करने पर लोगों का कहना है  कि वो नवाज शरीफ की नकल कर रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने इमरान को ट्रोल करते हुए लिखा कि इमरान खान (Imran Khan) अपने पूर्ववर्ती नवाज शरीफ के ट्विटर अकाउंट पर गए होंगे, उन्होंने देखा होगा कि वो किसी को फॉलो नहीं करते हैं. इससे उन्हें गुस्सा आया होगा और उन्होंने अपने अकाउंट से भी सबको अनफॉलो कर दिया है.  

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here