pakistani bride 100 kg lehenga: 1 नहीं 2 नहीं, इस दुल्हन ने शादी में पहना 100 किलो का लहंगा – bride in pakistan when attracted worldwide attention because of her 100kg wedding day lehenga

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

वेडिंग डे को स्पेशल बनाने के लिए होने वाली दुल्हनें अपने शादी के जोड़े को लेकर काफी मशक्कत करती हैं। वे ऐसे डिजाइन, कलर और एम्ब्रॉइडरी वाले लहंगे चुनती हैं, जो उन पर सबसे ज्यादा अच्छे लगें और उनका लहंगा चर्चा का विषय बन जाए। हालांकि, यह इच्छा लिमिट में ही रहे तो बेहतर है, नहीं तो दुल्हन तारीफ की जगह हंसी का कारण बन सकती है। ऐसा ही कुछ एक पाकिस्तानी दुल्हन के साथ तब हुआ, जब वह हटकर शादी का जोड़ा चुनने में कुछ ज्यादा ही आगे निकल गई।

दरअसल, इंटरनेट पर कुछ समय एक दुल्हन की तस्वीरें और विडियो सामने आए थे, जो पाकिस्तान की एक वेडिंग के दौरान के बताए गए थे। इनमें ब्राइड बेहद खूबसूरत रेड लहंगा पहनी दिख रही थी, जिस पर रिच क्रिस्टल ऐंड सिल्वर सीक्वंस व थ्रेड वर्क किया गया था।

इस लहंगे के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसकी टेल डिजाइन थी, जो कई फीट लंबी थी। इस पोर्शन को भी हल्का रखने की जगह उस पर भी पूरी एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो लहंगे के टेल डिजाइन और उसके वर्क के कारण उसका वजन करीब 100 किलो हो गया था।

‘जोधा अकबर’ का एक भी गहना नहीं था नकली, ऐश्वर्या राय के लिए 200 किलो सोने से यूं बनकर तैयार हुई थी जूलरी

सोशल मीडिया पर जिसने भी इन तस्वीरों और विडियो को देखा वह हैरान हो गया। ज्यादातर लोग यही हैरत जताते दिखे कि आखिर दुल्हन ने इसमें वॉक कैसे किया? वहीं कुछ ने तो मजाक में यह तक कॉमेंट कर दिया कि ‘समझ नहीं आ रहा कि दुल्हन लहंगा पहनी है या लहंगा दुल्हन को पहना है।’

लॉकडाउन का असर! जब इस रियल लाइफ दुल्हन ने अपनी शादी में मां की साड़ी और दादी के हार से चलाया काम

वैसे इसे देखने के बाद आपको प्रियंका चोपड़ा के वाइट वेडिंग गाउन की भी याद आ सकती है, जिसमें भी वेल कई मीटर लंबा था। इस वजह से वह देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गया था।

NBT

सुर्खियों में छाई थी प्रियंका की वेडिंग ड्रेस


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here