ईद-मिलादुन्नबी जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा

बालाघाट पुलिस ने एक युवक और साथियों पर दर्ज किया मामला

बालाघाट जिले के नगर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में एक युवक ने दूसरे देश फिलिस्तीनी का झंडा फहराया, जिससे विवाद हुआ। पुलिस ने युवक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं ने इसे भारतीय भावनाओं का अपमान बताया है।सोमवार को प्रदेश भर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी मनाया गया।

इस दौरान बालाघाट में निकाले गए जुलूस में दूसरे देश फिलिस्तीनी का झंडा फहराया गया। बालाघाट से तस्वीर सामने आई हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झंडा फहराने वाले युवक सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here