बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर एक बड़े अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि नवरात्रि के पावन पर्व पर वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए 5 दिन की रथ यात्रा निकालेंगे। जिसमें सैकड़ों संत-महंत शामिल होंगे।बाबा बागेश्वर ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 11 अक्टूबर से 5 दिन के लिए, 500 किलोमीटर की यह रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 5 जिलों – पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी।उन्होंने कहा कि आगामी सूचना हम आपको दे दें कि नवरात्रि के पावन पर्व में ग्यारह तारीख से पांच दिन के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम रथ यात्रा निकालने वाले हैं… पांच दिन, पांच सौ किलोमीटर, पांच जिले… पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़…उन्होंने बताया कि यात्रा में सैकड़ों संत-महंत, साधुओं का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल साथ रहेगा। यात्रा के लिए बसें भी लगाई जाएंगी, जो भी भक्त 5 दिन साथ चलना चाहे वह चल सकता है। यात्रा की शुरुआत पन्ना जिले के अजयगढ़ से होगी और पवई, सागर, हटा होते हुए टीकमगढ़ तक जाएगी। ,एक और बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां रात्रि विश्राम होगा, वहां-वहां क्षेत्रीय लोगों की विपत्तियों के निवारण के लिए एक दिवसीय रात्रिकालीन हनुमान चालीसा और हवन भी करवाया जाएगा, जिसके बाद हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई जाएगी। फिलहाल उनके इस ऐलान के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बाईट-धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर


