पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान—‘सनातन और हिंदुत्व को दूसरों से कम, अपनों से ज्यादा खतरा’

मध्य प्रदेश। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म, हिंदुत्व और युवाओं के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे मां पीतांबरा माई के चरणों में आए हैं और इस पवित्र स्थल की दिव्यता से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सनातन धर्म को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन सनातन और हिंदुत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनों से ही है। उनके मुताबिक, हिंदुओं को दूसरों से ज्यादा अपने लोगों से खतरा है।युवाओं को संदेश देते हुए शास्त्री ने कहा कि जीवन में गति के साथ प्रगति भी जरूरी है। उन्होंने नशा, नींद और नारी को युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताते हुए इनसे जुड़े विषयों पर सावधानी बरतने की बात कही।उनका यह बयान सनातन धर्म, हिंदुत्व और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here