Pankaj Tripathi Will Be Seen In Jahnavi Kapoor Fathers Role In Gunjan Saxena Biopic | Biopic: गुंजन सक्सेना की बायोपिक में ये दिग्गज सितारा निभाएगा जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार, पढ़ें



बॉलीवुड में अपनी फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग जाह्नवी लखनऊ में कर रही हैं. उनकी यह फिल्म आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित होगी. वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस खुद गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आएंगी.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अंगद बेदी जाह्नवी कपूर के भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं अब खबर है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी निभाते दिखाई देंगे. हाल ही में हिंदूस्तान टाइम्स से बात करते हुए पंकज ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि ” फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया. जाह्नवी अपने काम को लेकर बहुत ही इमानदार हैं. वो मेरा बहुत सम्मान करती हैं और मैं भी उनके काम के प्रति ईमानदारी और समर्पण के लिए उनका सम्मान करता हूं.”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here