Patient of Italy detected with new strain of COVID-19 found in Britain | ITALY के मरीज में दिखा UK में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस का स्ट्रेन, मचा हड़कंप

रोम: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का एक सबसे बुरा दौर देख चुके इटली में एक बार फिर पहले जैसी दहशत फैल गई है. दरअसल यहां के एक मरीज में ब्रिटेन (UK) को फिर से दहशत में डालने वाले कोरोना वायरस का नया रूप (Corona Strain) देखने को मिला है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

इटली (Italy) के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि करते हुए लोगों को कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण से सावधान रहने की अपील की है. हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि देश के एक मरीज में कोरोना का वही खतरनाक स्ट्रेन देखने को मिला है जिसने ब्रिटेन वासियों को दहशत में डाल दिया है. दरअसल नए स्ट्रेन से पीड़ित रोगी अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन (Britain) से लौटा था. उनकी फ्लाइट रोम के फिमिसिनो हवाई अड्डे पर लैंड हुई थी. एयरपोर्ट पर उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना की जांच कराने के साथ बाकी कोविड प्रोटोकॉल मानने के आदेश दिए गए हैं. वहीं पीड़ित जोड़ा भी आइसोलेशन में हैं

इटली ने लिया बड़ा फैसला

इटली ने पिछले 14 दिनों से ब्रिटेन में मौजूद लोगों के देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

VIDEO

ये भी पढ़ें- नए Coronavirus पर हड़कंप, केजरीवाल ने की ये मांग, हर्षवर्धन ने दिया जवाब

दुनिया के लिए राहत की खबर

पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ को जानकारी देते हुए कहा कि U.K में खोजा गया कोरोना का नया स्ट्रेन जानलेवा यानी घातक नहीं है.

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, इटली में इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में 20 लाख से ज्यादा लोग आए थे. इस दौरान 68,799 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी, आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतों के मामले में इटली पांचवे पायदान पर है.

(इनपुट रॉयटर्स और एपी से)

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here