बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने 15 नवंबर को सात फेरे लेते हुए साधारण तरह से शादी की थी। दोनों की इस सिंपल वेडिंग में जहां छोटी-छोटी चीजों ने ध्यान खींचा था, तो वहीं उनके आउटफिट्स भी कमाल लग रहे थे। लहंगे की जगह साड़ी को प्राथमिकता देते हुए पत्रलेखा ने अपने लुक को एकदम सिंपल रखा था, जिसकी जमकर तारीफ भी हुई थी। अब शादी के बाद हसीना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह वेस्टर्न सिल्हूट्स में नजर आ रही हैं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @namitaalexander, @parnalekha9)
Source link

