हैदराबाद में रोकी गई सभा के बाद पवन कल्याण का बड़ा ऐलान, बोले- तेलंगाना किसी की निजी जागीर नहीं, 2029 में लड़ेंगे चुनाव

तेलंगाना गठन दिवस के मौके पर हैदराबाद में प्रस्तावित जनसभा और प्रेस कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं Pawan Kalyan ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने जुबली हिल्स स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेलंगाना में “मिशन तेलंगाना” का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जन सेना आगामी चुनावों में राज्य में सक्रिय भूमिका निभाएगी। पवन कल्याण ने कहा कि क्षेत्रीय नफरत आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “आप कौन होते हैं मुझे तेलंगाना न आने के लिए कहने वाले? क्या तेलंगाना किसी की निजी संपत्ति है? यह भारत है और मैं अपने देश के किसी भी हिस्से में जा सकता हूं। क्या दूसरे राज्य में जाने के लिए मुझे पासपोर्ट की जरूरत है। दरअसल, साइबराबाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए जन सेना की ‘नव निर्माण संकल्प सभा’ को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पार्टी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन Telangana High Court ने भी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन कल्याण ने घोषणा की कि जन सेना अब तेलंगाना की राजनीति में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेगी और 2029 के विधानसभा चुनाव समेत भविष्य के चुनावों में उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी और राज्य में अपना संगठन मजबूत करेगी। इस घटनाक्रम के बाद तेलंगाना की सियासत में जन सेना और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे आने वाले समय में राज्य की राजनीति और अधिक दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here