सोनू सूद की होम डिलीवरी के कायल हुए लॉक डाउन में फंसे लोग

मजदूर ने लगाई मदद की गुहार तो बोले सोनू सूद- ‘दो दिन में अपने घर का पानी पियोगे’

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच मजदूर अपने घर जाने को बेताब हैं. मजदूरों की मदद के लिए वैसे तो बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं. लेकिन इसमें सबसे ऊपर किसी का नाम होगा तो वो एक्टर सोनू सूद का. सोनू सूद मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं अब मजदूर उनसे ज्यादा उम्मीदें लगाने लगे हैं.

कई फिल्मों में नेगेटिव रोल अदा करने वाला ये एक्टर असल जिंदगी में असली हीरो वाला किरदार निभा रहा है. सोनू ने कुछ दिन पहले मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की थी. वहीं उनका ये काम अब भी जारी हैं. मजदूर किसी तरह से उन्हें ट्विटर पर अप्रोच कर मदद की गुहार लगा रहें और सोनू भी उनसे मदद करने का वादा कर रहे हैं.
इसके लिए वे ट्विटर पर लोगों के डिटेल्स लेकर उन्हें घर भेजने की व्यवस्था करा रहे हैं. कोलकाता जाने की एक अर्जी पर उन्होंने इंतजार करने का कहा तो बाकी सभी को ट्वीट के 24 घण्टे के भीतर मदद दिला रहे हैं. ट्विटर पर भरोसा दिलाते उनके वन लाइनर जवाब भी काफी रोचक हैं.

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने सोनू की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज गूगल पर सबसे ज्यादा सोनू सूद ही सर्च हो रहे हैं. सोनू ने इसका श्रेय भगवान को देते हुए कहा कि सब वही करा रहे हैं.

सोनू सूद से ट्वीटर पर एक मजदूर ने मदद मांगी जिसके बाद सोनू ने जो जवाब दिया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. मजदूर ने सोनू से कहा कि वह पिछने 16 दिन से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हम लोगों का काम नहीं हो पा रहा है. इस पर सोनू ने रिप्लाई दिया, “भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलेक्स करो. दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे. डिटेल भेजो.”

ऐसे कई लोगों ने ट्विटर पर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई और उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया. सोनू ने सबकी मदद करने का वादा किया. इससे पहले सोनू कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभाने वाले मेडिकल स्टाफ के लिए अपने छह मंजिला होटल को खोल दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here