PIMA says mosques becoming coronavirus hotspots | पाकिस्तान में मस्जिदें बन रहीं वायरस का हॉटस्पॉट, इस संस्था ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शीर्ष इस्लामी चिकित्सा संस्था ने चेतावनी दी है कि मस्जिदें कोरोना वायरस (coronavirus) संक्रमण के लिए एक प्रमुख स्रोत बन रही हैं. संस्था ने लोगों से रमजान के दौरान घरों में ही नमाज अदा करने का आग्रह किया.

देश में रविवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 13,105 हो गई. पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन (पीआईएमए) के अध्यक्ष डा. इफ्तिखार बर्नी ने शनिवार को कहा, ‘‘मस्जिदें वायरस संक्रमण का एक प्रमुख स्रोत बन रही हैं.’’

बर्नी ने पत्रकारों से कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

उन्होंने कहा, ‘‘एक महीने में कोरोनो वायरस के लगभग 6,000 मामले सामने आये है…लेकिन पिछले छह दिन में ये दोगुना हो गये हैं.’’

उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले महीनों मई और जून में संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़ेंगे.

बर्नी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की गहन चिकित्सा इकाइयों (आईसीयू) में मरीजों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है.

पाकिस्तान सरकार ने कट्टर मौलवियों के आगे घुटने टेकते हुए रमजान के दौरान मस्जिदों में सशर्त नमाज अदा करने की अनुमति दी है.

(इनपुट भाषा से )

ये भी देखें:




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here