12 साल बाद फिर मिले पीएम मोदी और सीएम विजय, दिल्ली मुलाकात बनी चर्चा का विषय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक और फिल्म जगत दोनों में खासा अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट की।तमिलनाडु में टीवीके की शानदार जीत के बाद से ही विजय के दिल्ली दौरे और प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई थी। विजय अपने चर्चित पैंट-सूट और व्हाइट शर्ट वाले अंदाज में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे।यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि विजय और पीएम मोदी की पिछली मुलाकात करीब 12 साल पहले 16 अप्रैल 2014 को हुई थी। उस समय नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे और लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विजय से मिले थे। इसके बाद बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।अब एक बार फिर दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पीएम मोदी के प्रधानमंत्री पद संभालने के 12 साल पूरे होने की चर्चा देशभर में हो रही है। राजनीतिक विश्लेषक इस मुलाकात को दक्षिण भारत की राजनीति और केंद्र-राज्य संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here