PM Modi will participate in Dev Deepawali in Varanasi on Monday, inaugurate the six-lane highway – पीएम मोदी सोमवार को वाराणसी में देव दीपावली में हिस्सा लेंगे, हाईवे का उद्घाटन करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी वाराणसी और प्रयागराज के बीच छह लेन वाले नेशनल हाईवे का उद्घाटन करेंगे. वे वहां देव दीपावली में भी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शनिवार को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर कोरीडोर परियोजना स्थल का दौरा करेंगे और सारनाथ पुरातत्व स्थल भी जाएंगे.

यह भी पढ़ें

पीएमओ के बयान में बताया गया है कि एनएच- 19 के 73 किलोमीटर लंबे हिस्से का चौड़ीकरण किया गया है और उसे 2447 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का बनाया गया है जिससे प्रयागराज और वाराणसी के बीच यात्रा समय में एक घंटे की कटौती होगी.

बयान में कहा गया है कि वाराणसी में देव दीपावली विश्व प्रसिद्ध रोशनी का पर्व बन गया है और यह कार्तिक महीने की ‘पूर्णिमा’ को मनाया जाता है. इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री वाराणसी के राजघाट पर दीया जलाकर त्योहार की शुरुआत करेंगे जिसके बाद गंगा नदी के दोनों किनारों पर 11 लाख दीये जलाए जाएंगे.

पीएम मोदी सारनाथ पुरातत्व स्थल पर ‘लाइट एंड साउंड’ शो भी देखेंगे जिसका उद्घाटन उन्होंने इस महीने की शुरुआत में किया था.

(इनपुट भाषा से भी)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here