PM Modis meeting to review Indias corona vaccination strategy – भारत की कोरोना टीकाकरण रणनीति की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने की बैठक

“भारत की टीकाकरण रणनीति और आगे बढ़ने के तरीके की समीक्षा करने के लिए एक बैठक आयोजित की। वैक्सीन विकास की प्रगति, विनियामक अनुमोदन और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.”

अपने अलगे ट्वीट में पीएम मोदी ने बताया कि बैठक में वैक्सीनेशन से जुड़े किन किन विषयों पर चर्चा हुई. पीएम ने लिखा, “विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई, जैसे जनसंख्या समूहों की प्राथमिकता, एचसीडब्ल्यू तक पहुंचना, कोल्ड-चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर वृद्धि, वैक्सीन रोल-आउट के लिए वैक्सीनेटर और टेक प्लेटफॉर्म को जोड़ना. “

कई दवा कंपनियां COVID-19 से लड़ने के लिए एक वैक्सीन विकसित करने में लगे हुए हैं, जिसने पिछले साल दिसंबर में चीन से फैलने के बाद से कई देशों में लाखों लोगों को मार दिया है. इनमें से कई वैक्सीन परीक्षण के उन्नत चरणों में हैं और उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावशीलता की सूचना दी है.

ओडिशा के संस्थान में कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू 

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक संस्थान में बहुप्रतीक्षित स्वदेशी कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ का मानव शरीर पर परीक्षण (ह्यूमन ट्रायल) का तीसरा चरण शुरू हुआ. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.  कोवैक्सीन मानव परीक्षण में प्रधान टीका परीक्षक ई वेंकट राव ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं एसयूएम अस्पताल की निवारक और चिकित्सीय क्लीनिकल ट्रायल इकाई (पीटीसीटीयू) में बृहस्पतिवार को दो लोगों को टीका लगाया गया.

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि ऑक्सफोर्ड COVID-19 वैक्सीन हेल्थकेयर वर्कर्स और बुजुर्गों के लिए अगले साल फरवरी तक और आम जनता के लिए अप्रैल तक उपलब्ध होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतिम परीक्षण के परिणामों और नियामक अनुमोदन के आधार पर, जनता के लिए दो आवश्यक खुराक के लिए अधिकतम 1000 रु. की कीमत होगी.

Newsbeep

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 45,882 मामले आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 90,04,365, हो गई. वहीं रिकवरी 84.28 लाख हो गई, जिससे राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.6 प्रतिशत हो गई. गुरुवार से अब तक 584 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं, अब तक की कुल संख्या 1,32,162 है. देश में 4,43,794 सक्रिय मामले बने हुए हैं.

(इनपुट एजेंसी भाषा से भी)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here