pm narendra modi hits at opposition parties over article 370 in kashmir in bihar assembly elections – बिहार : चुनावी रैली में PM नरेंद्र मोदी का वार – जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लौटाना चाहता है विपक्ष

बिहार : चुनावी रैली में PM नरेंद्र मोदी का वार - जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लौटाना चाहता है विपक्ष

सासाराम:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली चुनावी रैली में हिस्सा लेने सासाराम पहुंचे थे. पीएम ने यहां पर कई मुद्दों को लेकर विपक्ष पर हमला किया. उन्होंने इस दौरान जम्मू-कश्मीर में विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 हटाने के केंद्र के फैसले का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्ष इस फैसले की आलोचना कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘सबको आर्टिकल 370 हटाए जाने का इंतजार था लेकिन ये लोग कह रहे हैं कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो वो इस फैसले को पलट देंगे.’

यह भी पढ़ें

पीएम ने कहा, ‘एनडीए सरकार ने आर्टिकल 370 को हटा दिया. ये लोग कहते हैं कि अगर ये वापस सत्ता में आए तो इसे दोबारा ले आएंगे. ऐसे बयान देने के बाद ये लोग बिहार में वोट मांगने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? क्या यह बिहार का अपमान नहीं है? ऐसा राज्य जो अपने बेटे-बेटियों को सीमा पर सुरक्षा करने के लिए भेजता है.’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here