
देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 132वीं जयंती है.
नई दिल्ली:
देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawahar Lal Nehru) की आज 132वीं जयंती है. इस मौके पर देश आज उन्हें याद कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें याद करते हुए इस मौके पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम ने लिखा है, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि..”
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020
यह भी पढ़ें
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर उनकी समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है. पंडित नेहरू विशाल दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी. इन मूल्यों के संरक्षण के लिए हमें प्रयास करना चाहिए.”
Today, India celebrates the birth anniversary of its first PM Pandit Jawaharlal Nehru ji: a towering visionary who laid the foundation of our country with values of brotherhood, egalitarianism & modern outlook.
Our endeavour must be to conserve these values.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2020
बता दें कि इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. चूंकि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत स्नेह था, बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहा करते थे, इसलिए उनकी जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है. पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. पंडित नेहरू के निधन के बाद 1964 से उनकी जयंती पर ही बाल दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी. उससे पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था.
Children’s Day 2020: हर साल 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है Children’s Day?
1947 में देश के आजाद होने पर पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे. 17 वर्षों तक यानी 1964 तक जीवनपर्यन्त (मृत्यु तक) वो देश के प्रधानमंत्री बने रहे.
वीडियो- इशारों-इशारों में नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू पर बोला हमला

