राज्यमंत्री श्री धाकड़ ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी
भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020, 19:39 IST

लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्यमंत्री श्री धाकड़ ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर निरंतर अग्रसर रहने का संदेश देता है। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों के खुशहाल और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की भी कामना की है।
समर चौहान
Source link

