US President Donald Trump says Americans will get Corona vaccine by April 2021 | अमेरिकियों को कब तक मिलेगी कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद दी जानकारी

वाशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया प्रभावित है और अमेरिका में अब तक 1.1 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बताया है कि अमेरिका के लोगों को कोरोना की वैक्सीन कब तक मिल जाएगी.

अगले साल अप्रैल तक मिल जाएगी वैक्सीन
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार शुक्रवार को सार्वजनिक भाषण दिया. व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से बोलते हुए ट्रंप ने दवा कंपनी Pfizer की कोरोना वैक्‍सीन पर जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले साल अप्रैल तक हर अमेरिकी नागरिक को कोरोना वैक्‍सीन मिल जाएगी.

LIVE टीवी

हर नागरिक को मुफ्त मिलेगी वैक्सीन
ट्रंप ने कहा, ‘आने वाले कुछ ही सप्‍ताह में वैक्‍सीन पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और हाई रिस्‍क वाले अमेरिकियों को को दी जाएगी. हमारे निवेश की वजह से हर नागरिक को Pfizer की वैक्‍सीन मुफ्त मिलेगी.’

राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी बार 5 नवंबर को अपना भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. हालांकि उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया था. उन्होंने कहा था, ‘अगर आप मेरे लीगल वोट गिनें तो मैं आसानी से जीत जाऊंगा. मैं पहले ही कई अहम राज्‍य जीत चुका हूं. शक्तिशाली मीडिया, पैसे और तकनीकी के दम पर चुनावों में हुए ऐतिहासिक हस्‍तक्षेप के बावजूद हम ऐतिहासिक वोटों से जीते हैं.’

ये भी पढ़ें- US चुनाव प्रक्रिया पर ट्रंप के आरोपों को ओबामा ने बताया ‘लोकतंत्र के लिए खतरनाक’

एरिजोना और जॉर्जिया में भी जीते जो बाइडेन
इस बीच शुक्रवार को ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को एरिजोना और जॉर्जिया प्रांत में भी जीत मिली, जबकि ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिया में जीत दर्ज की. इसके साथ ही डेमोक्रेट पार्टी को 306 इलेक्‍टॉरल कॉलेज वोट मिले हैं, वहीं रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप को 232 वोट हासिल हुए हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here