राजेश पाल की गुमशुदगी में पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, NH-39 जाम मामले पर आया पुलिस का बयान

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र में मध्यांचल बैंक के चपरासी राजेश पाल उर्फ राजू पाल की गुमशुदगी के मामले में पुलिस और SDRF की सर्चिंग लगातार जारी है। 16 सितंबर की शाम से राजेश पाल के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी। इसी दौरान नदी के ब्रिज पर उनकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।मामले में मिसिंग रिपोर्ट के आधार पर BNS की धारा 140/3 के तहत FIR दर्ज की गई है। वहीं, राजेश पाल के परिजनों ने आज थाने में आवेदन देकर कुछ मांगें रखी हैं, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया है।पुलिस के मुताबिक अभी तक राजेश पाल का कोई शव बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी द्वारा भी नदी में देर तक सर्चिंग कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। FIR में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here