जंतर-मंतर जा रहे 8 युवाओं को पुलिस ने इटारसी में उतारा, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

जबलपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन में शामिल होने जा रहे आठ युवाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी युवा पुणे से गोवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। युवाओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है।याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता के मुताबिक, पुलिस ने युवाओं को हिरासत में लेने का कारण नहीं बताया। इसे अवैध हिरासत बताते हुए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की गई। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी आठ युवाओं को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और युवाओं को हिरासत में लेने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here