छतरपुर : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर छतरपुर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को याद किया।राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की रक्षा और सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। देश और प्रदेश में ऐसे अनेक वीर जवान हुए हैं, जिन्होंने नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शहीद पुलिसकर्मियों को वे शत-शत नमन करते हैं और उनके बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।कार्यक्रम में छतरपुर रेंज के डीआईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, छतरपुर विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को याद किया।


